भारत

7 लोगों की मौत, कार पीछे से ट्रक में घुसी, देखें भयानक दृश्य

jantaserishta.com
25 Sept 2024 9:01 AM IST
7 लोगों की मौत, कार पीछे से ट्रक में घुसी, देखें भयानक दृश्य
x
फंसी लाशों को निकालने के लिए दमकल विभाग को कटर का उपयोग करना पड़ा.
साबरकांठा: गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे. तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स के घायल होने की खबर है.
हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए. कार को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. बता दें कि कार के अंदर कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स के अलावा सभी मौके पर मारे गए.
हादसे के बाद कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड ज्यादा थी. ट्रक में घुसने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. कार के अंदर फंसी लाशों को निकालने के लिए दमकल विभाग को कटर का उपयोग करना पड़ा.
इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे वाली जगह का मुआयना किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story