
x
Chennai चेन्नई: जयपुर से चेन्नई आ रहा एक विमान बड़े हादसे के कगार पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान का टायर फट गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान में बैठे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि, अधिकारियों ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट ने अधिकारियों को दी जानकारी एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से उतर गए।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से पहले पायलट को टायर फटने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक पायलट से जानकारी मिलने के बाद ऐसी परिस्थितियों में विमान उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया। इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई अधिकारियों ने बताया कि विमान को इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया था। इसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसके बाएं हिस्से से अंदर से कई टुकड़े निकल रहे थे।
TagsChennaiलैंडिंगफ्लाइटफटाटायर Chennailandingflightbursttyreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





