तमिलनाडू
पूर्व पार्षद के हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता की मौत
Apurva Srivastav
31 Dec 2021 10:13 PM IST

x
बड़ी खबर
इरोड। द्रमुक के एक पूर्व पार्षद ने भाजपा के एक कार्यकर्ता पर कथित तौर पर पत्थर से हमला किया और पीड़ित की शुक्रवार को मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार पेशे से दर्जी वाडिवेल (50) कुछ दिन पहले द्रमुक छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। इससे पूर्व पार्षद ईश्वरमूर्ति नाराज हो गए और दोनों के बीच अक्सर वाकयुद्ध होता था।
पुलिस के अनुसार इसी बीच वाडिवेल बृहस्पतिवार को यहां तलावुमलाई में अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान ईश्वरमूर्ति ने बहस शुरू की और वाडिवेल पर कथित रूप से हमला किया और उन पर पत्थर फेंके। वाडिवेल को चोटें आईं और वह गिर पड़ा। दोस्तों ने वाडिवेल को उठाया और उसे पानी देने के बाद उसे उसके घर पहुंचाया। वाडिवेल अपने घर में सोने चला गया।
पुलिस के अनुसार आज सुबह, वाडिवेल की पत्नी ने अपने पति को बिस्तर पर मृत पाया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने कहा कि वाडिवेल की मृत्यु की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों ने ईश्वरमूर्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का वादा किया। इसके बाद प्रदर्शन वापस ले लिया गया।
Next Story





