सिक्किम

Sikkim News: राज्यपाल ने 15 लोगों को दिया नवरत्न अलंकार

Gulabi Jagat
14 April 2022 11:28 AM IST
Sikkim News: राज्यपाल ने 15 लोगों को दिया नवरत्न अलंकार
x
सिक्किम न्यूज़
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने भारत के 75वें अमृत महोत्सव पर शाह अजीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरहट्टा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को नवरत्न अलंकार से सम्मानित किया है। राज्यपाल ने समाज निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य-कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि गृह उद्योग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे अपना और प्रदेश का विकास होने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
राज्यपाल ने एनएमसीएच में न्यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष व डा. जेड आजाद को चिकित्सा रत्न, शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आजाद को सामाजिक सौहार्द रत्न, स्वर्ण आभूषण व्यवसायी शशि शेखर रस्तोगी को वरीय समाजसेवी रत्न, पर्यावरण विशेषज्ञ व समाजसेवी संजीव कुमार यादव व जे पी मेहता को युवा समाजसेवी, सैयद शाह हसीन अहमद और आदित्य कुमार को शिक्षा रत्न, रूपम सिन्हा को कला रत्न, प्रभात वर्मा साहित्य रत्न, डा. अमित महाजन को व्यवसायी रत्न, फैयाज हैदर ,मेश अग्रवाल, नौशाद आलम, खेल रत्न से अब्दुल्लाह विजय कृष्णा को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शान ए अजीम नाम की पत्रिका का विमोचन किया। विधायक नंद किशोर यादव ने संस्था के कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं।
राज्यपाल ने विधान पार्षद खालिद अनवर, महात्मा गांधी सेतु प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विरेंद्र कुमार, अध्यक्ष अंजुम आलम, अवधेश कुमार सिन्हा,सचिव मो. यूनुस समेत अन्य ने अपने विचार रखे। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 छात्र छात्राओं को भी प्रमाण पत्र और मैडल दिया गया।
Next Story