
x
Sikkim सिक्किम : सिक्किम भूस्खलन मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान का शव बरामद किया गया है। इस दौरान पांच अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी सिक्किम के चट्टेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों में से एक सेना के जवान का शव सोमवार को मंगन जिले में बरामद किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई है। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी एसपी ने बताया, 'बचाव दल ने सेना के जवान सैनुद्दीन पीके का शव बरामद कर लिया है, जो एक सैन्य शिविर में 1 जून को हुए भूस्खलन के बाद लापता हुए छह कर्मियों में से एक थे। लापता लोगों के अलावा भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।' उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई थी, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हुआ है। लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में खराब मौसम के कारण कई दिनों तक करीब 2,000 पर्यटक फंसे रहे, जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में बचाव अभियान के तहत सड़क और हवाई मार्ग से निकाला गया।
Tagsसिक्किमभूस्खलनसेनाजवानशवपांच लापताSikkimlandslidearmyjawandead bodyfive missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





