सिक्किम

सिक्किम के CM PS Golay का बड़ा बयान, बंगाल में CBI जांच को लेकर कही ये बात

Gulabi Jagat
15 April 2022 8:40 AM GMT
सिक्किम के CM PS Golay का बड़ा बयान, बंगाल में CBI जांच को लेकर कही ये बात
x
सिक्किम के CM PS Golay
पश्चिम बंगाल में CBI जांच को लेकर बवाल मचा हुआ है। उसी समय अब बंगाल के पड़ोसी राज्य सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह गोले का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अच्‍छा काम करती है। जहां जरूरत होती है वहां सीबीआइ जांच होनी चाहिए। उन्‍होंने सिक्किम जाने के दौरान मालदा में उक्त बातें कही। उन्होंने कुछ समय तक मालदा के नए सर्किट हाउस में विश्राम किया। इसके बाद सिक्किम के लिए रवाना हो गए। आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी किसका समर्थन करेगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने कहना कि पहले राष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा होने दीजिए, उसके बाद सोचा जाएगा। उनके आगमन पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और फिर उसकी मौत के मामले की पड़ताल के लिए एक टीम का गठन किया है। घटनास्थल का दौरा करने के वास्ते पार्टी की महिला सदस्यों की एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की सदस्य आदेशानुसार जल्द घटनास्थल का दौरा करेंगी। टीम अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगी।
बंगाल भाजपा की ओर से बताया गया कि तथ्य अन्वेषण समिति के सदस्यों में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य, तमिलनाडु से विधायक वनती श्रीनिवासन, खुशबू सुंदर और पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी शामिल हैं। श्रीनिवासन तमिलनाडु में भाजपा की महिला ईकाई की प्रमुख भी हैं।
Next Story