सिक्किम
26 अप्रैल को भारत का 22वां राज्य बना था सिक्किम, चीन ने नहीं दी थी मान्यता
Gulabi Jagat
26 April 2022 4:34 PM IST

x
सिक्किम को चीन ने नहीं दी थी मान्यता
इतिहास में आज का दिन यानि 26 अप्रैल कई कारणों से महत्वपूर्ण है। इनमें से एक यह भी है कि आज ही के दिन सिक्किम को भारत का राज्य बनाया गया था। सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया। यह देश का 22वां राज्य बना। आपको बता दें कि 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
सिक्किम में इससे पहले 14 अप्रैल को जनमत संग्रह कराया गया था। इस जनमत संग्रह में सिक्किम की जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया।
भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला। सिक्किम को भारत के राज्य के रूप में चीन के अलावा बाकी सभी देशों ने मान्यता दे दी थी।
इतना ही नहीं बल्कि 26 अप्रैल अमेरिकी इतिहास में काफी मायने रखता है। यह दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा।
Next Story





