सिक्किम

इन राज्यों में कोरोना ने मचाया कोहराम, इतने लोगों की हो गई मौत

Gulabi Jagat
17 May 2022 4:29 PM GMT
इन राज्यों में कोरोना ने मचाया कोहराम, इतने लोगों की हो गई मौत
x
कोरोना ने मचाया कोहराम
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे अधिक 18 लोगों की तथा दिल्ली में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से मौत हुई हैं। इस बीच देश में जारी कोविड टीकाकरण अभियान में अब तक 191.48 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। देश में रविवार को 10,78,005 टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 मौतें भी हुई हैं, इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 24 हजार 260 हो गई है।
इसी अवधि में 2467 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 84 हजार 710 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.04 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले चार बढ़कर 3,402 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 299 बढ़कर 64,74,702 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 18 बढ़कर 69403 है।
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में सक्रिय मामले 534 घटकर 3228 रह गये हैं। वहीं, 910 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1871311 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26196 हो गया। कनार्टक में सक्रिय मामले 51 घटकर 1840 रह गये हैं। इस दौरान 149 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 3907828 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40105 पर स्थिर है।
हरियाणा में सक्रिय मामले 210 घटकर 1588 रह गये हैं। इस दौरान 428 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 987206 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10621 पर स्थिर है। महाराष्ट में आठ सक्रिय मामले बढ़कर 1526 हो गये है। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 147855 पर स्थिर रहा। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 121 बढ़कर 7721588 हो गयी है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 25 घटकर 391 रह गये हैं। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर स्थिर रहा।
राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 39 बढ़कर 1997280 हो गयी है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 48 घटकर 1097 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 186 का इजाफा होने से यह संख्या 2053247 हो गयी है, जबकि अभी तक इस महामारी से 23513 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले आठ घटकर 254 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 31 का इजाफा होने से यह संख्या 2053279 हो गयी है, जबकि अभी तक इस महामारी से 10735 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में 10 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी संख्या 518 हो गयी है।
वहीं, कोविड मुक्त होने वालों संख्या 4,29,511 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7693 की मौतें हुयी हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले दो घटकर 268 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 24 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 227057 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 10 घटकर 168 रह गयी है। वहीं राज्य में अब तक 1279017 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी है, जबकि 9126 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story