राजस्थान

Yogesh Sharma बने जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

Gulabi Jagat
17 Dec 2024 9:58 PM IST
Yogesh Sharma बने जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष
x
Bhilwara भीलवाड़ा। जिला तीरंदाजी संघ भीलवाड़ा के चतुरवर्षीय 2024-28 के चुनाव भीलवाड़ा आजाद नगर में संपन्न हुए। संघ की आयोजित आमसभा में जिला तीरंदाजी संघ व खेल के विकास पर चर्चा हुई। चुनाव में संघ के 11 क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष हुक्मीचंद शर्मा, दीपिका त्रिपाठी, सचिव आयुष सांखला, संयुक्त सचिव बिट्टूपन, अनुराग आचार्य, कोषाध्यक्ष योगेश त्रिवेदी, कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम टेलर, आदित्य शर्मा, दुर्गा लाल ओल्ड का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक विश्वजीत सिंह, राजस्थान राज्य तीरंदाजी संघ के पर्यवेक्षक गिरिराज सांखला, ओलंपिक संघ भीलवाड़ा के अध्यक्ष लाजपत आचार्य उपस्थित रहे। आम सभा को अनिल जादौन, किशन शर्मा, आनंदीलाल शर्मा, तीरंदाजी कोच कैलाश सांखला, घनश्याम टेलर, नंदकिशोर पारीक, मीरा सोनी आदि ने संबोधित किया। सचिव कैलाश धाकड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next Story