राजस्थान

वस्त्रनगरी में श्रमिकों का फूटा आक्रोश, सिल्वर फैब मालिक का पुतला दहन, बकाया भुगतान की उठी मांग

Gulabi Jagat
29 May 2026 7:57 PM IST
वस्त्रनगरी में श्रमिकों का फूटा आक्रोश, सिल्वर फैब मालिक का पुतला दहन, बकाया भुगतान की उठी मांग
x

Bhilwaraभीलवाड़ा । वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में रीको चतर्ु्थ फेज स्थित सिल्वर फैब प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ श्रमिकों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूरों ने मुखर्जी पार्क से विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा फैक्ट्री मालिक संपत चौरड़िया का पुतला दहन कर विरोध जताया। सीटू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश देवानीने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना किसी युक्तियुक्त कारण के श्रमिकों को सेवा से पृथक कर दिया है। इसके अलावा, मजदूरों के ओवरटाइम, ग्रेच्युटी, बोनस और पीएल (अर्जित अवकाश) जैसी न्यायसंगत राशि का भुगतान भी दबाकर रखा गया है। पीड़ित श्रमिकों ने इस संबंध में पहले उप श्रम आयुक्त से शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आज मजबूरन उन्हें सडक़ पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान टेक्सटाइल यूनियन के अध्यक्ष सोनू शर्मा, उपाध्यक्ष सद्दाम, करण सिंह, गणेश गहलोत, मोतीलाल और पीड़ित श्रमिक देवराज सिंह, देवीलाल, सत्येंद्र, लादी देवी व जोहराबानू सहित सैकड़ों मजदूरों ने मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सिल्वर फैब के मालिक से श्रमिकों के समस्त बकाए का तुरंत भुगतान करवाया जाए। साथ ही, टेक्सटाइल क्षेत्र की अन्य मिलों में भी श्रमिकों से कराए जा रहे जबरन और बिना भुगतान वाले ओवरटाइम पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Next Story