राजस्थान
महिलाओं ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए नृत्य के साथ खेली फूलों की होली
Gulabi Jagat
17 March 2025 8:28 PM IST
x
Bhilwara। श्याम विहार परिवार एवं राम मंदिर सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में श्याम विहार राम मंदिर प्रांगण मे फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सभी सखियों ने रंग बिरंगी महकती गुलाल और फूलों से आपस में होली खेली। कार्यक्रम संयोजक हेमलता पोरवाल व रेखा भाटिया ने बताया की फागोत्सव मे ललिता राठी एंड म्यूजिकल पार्टी ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी जिसमे श्याम बिहार वासियों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली ने होली के फागुन के रंगीले व एक से बढ़कर एक जोशीले भजन गाए। जिस पर महिला सदस्याओ ने झुमते हुए नृत्य के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान राधिका अजमेरा ने कृष्ण व मीनाक्षी सारस्वत ने राधारानी का किरदार निभाया। अंत में ठाकुर जी को भोग लगा कर सभी ने प्रसाद वितरित किया गया। फाग उत्सव में क्षेत्रिय पार्षदा इंदु बंसल के साथ ही राधे म्यूजिकल ग्रुप की टीम का भी स्वागत किया गया। आयोजन मे मनोरमा गोयल, राजरानी काष्ट, सुषमा काष्ट, पिंकी गोयल, ममता काष्ट, सरोज मंडोवरा, सुमन काष्ट, डिम्पल लढ़ा सहित सखी मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित रही।
Tagsमहिलाओंभजन-कीर्तननृत्यफूलों की होलीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





