राजस्थान
महिलाएं कर रही व्यावसायिक भूमिका और परंपरागत भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन : प्रदेश अध्यक्ष Seema Kogta
Gulabi Jagat
17 April 2025 6:20 PM IST
x
Bhilwara: दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा चतुर्थ सत्र की पंचम कार्य समिति एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक सिद्धि संगम, 2025 मेवाड़ की पावन धरा प्रभु श्रीनाथ जी की नगरी नाथद्वारा में आयोजित की गई। प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग दर्शन के पश्चात दो सत्रों में चली यह बैठक दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुई। सभी पदाधिकारी गण को मंचासीन कराने के पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत अध्यक्ष पुष्पा राठी ने स्वागत उद्बोधन दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोग़टा ने ऊर्जा से भरपूर अपने उद्बोधन में सभी जिलों को संगठित होकर एवं तहसीलों को साथ लेकर चलने पर बल दिया। प्रदेश को उन्नत बनाने एवं किसी भी प्रतियोगिता को शुद्ध भाव से करने की बात उन्होंने कही। कोगटा ने कहा की महिलाएं आज इतनी मजबूत हो गई है की व्यावसायिक भूमिका और परंपरागत भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन कर रही है। प्रदेश मंत्री डॉ सुशीला असावा के सचिवीय प्रतिवेदन के तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी संजीवनी सिद्धा कुंतल तोषनीवाल का ने उद्बोधन मे सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवम नेत्रदान पर दिया। समस्त जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा ने अपने उद्बोधन मे सदन मे शिष्टाचार एवं एआईई फेसबुक पर हो रहे फ्रोड से सतर्क रहने पर जोर दिया। प्रथम सत्र का संचालन चंदा देवपुरा ने किया।
द्वितीय सत्र की शुरुआत प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें हां मैं हूं स्वयं सिद्धा एवं रस मंथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश संयोजिका सरोज गट्टानी एवं प्रदेश प्रकल्प प्रमुख मोना डाड, पश्चिमांचल सह प्रभारी मीनू झंवर एवं प्रदेश संयोजिका सुनीता जागेटिया ने प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। मैं हूं स्वयं सिद्धा प्रतियोगिता में प्रथम उमा काबरा, द्वितीय हेमलता मूंदड़ा एवं तृतीय सोमा माहेश्वरी रही। साथ ही डॉ. सुमन सोनी एवं पल्लवी लड्डा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। रस मंथन कार्यक्रम में सभी जिलों ने विभिन्न रसों पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष और सचिव के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान उदयपुर जिले ने प्राप्त किया। सभी जिलों की टीमों में सर्वश्रेष्ठ एवं श्रेष्ठ उपाधियों से विभूषित किया गया। निर्णायक गण की भूमिका में पुष्पा राठी, शिखा भदादा और कुंतल तोषनीवाल थे। राष्ट्र के वस्त्रम प्रोजेक्ट के तहत दक्षिणी राजस्थान प्रदेश ने राष्ट्र मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। अखिल भारतवर्ष की प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 125 सदस्याओं की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के पश्चात हाई टी के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम में अंकिता राठी, पूनम भदादा, लीला आगल, कौशल्या गट्टानी, मनोरमा कालिया, सरिता न्याति, प्रेमलता चेचानी, मंजू गांधी, प्रीति लोहिया, कृष्णा समदानी, रेखा असावा, भारती बाहेती, रितु सोढ़ानी, मानकंवर काबरा, पायल चौचानी, आशा मूंदडा, आशा नराणीवाल, प्रेम मानधना निशा तापड़िया एवं स्नेहा काबरा सहित कई सदस्याए उपस्थित रही।
Tagsमहिलाएंव्यावसायिक भूमिकापरंपरागत भूमिकाओंबखूबी निर्वहनप्रदेश अध्यक्ष सीमा कोग़टाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





