राजस्थान

सरकारी अस्पताल में महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी

Gulabi Jagat
16 Sep 2022 11:16 AM GMT
सरकारी अस्पताल में महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी
x

Source: aapkarajasthan.com

राजस्थान की बड़ी खबर धौलपुर जिले से सामने आई है। धौलपुर जिले के बाड़ी सर्किल क्षेत्र में सरकारी अस्पताल में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एससी वर्ग की यह विधवा महिला चिकित्सालय में ही काम करती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सर्किल बाड़ी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला राजकीय चिकित्सालय में नौकरी करती है। महिला ने शिकायत दी है कि बीते सोमवार को सुबह करीब 8 बजे वह चिकित्सालय में काम कर रही थी, तभी विनोद ठाकुर नाम का व्यक्ति चिकित्सालय आया और उसे जबरन दूसरे कमरे में लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चे को जान से मार देगा।
पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पीड़िता के घर भी पहुंच गया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे और उसके पुत्र को जान से मार देगा। पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला का मेडीकल कराया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
Next Story