राजस्थान

पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घटना को छुपाने के लिए शव को घर में दफनाया

mukeshwari
8 Jun 2023 1:28 PM GMT
पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घटना को छुपाने के लिए शव को घर में दफनाया
x

भरतपुर। भरतपुर जिले के मेवात इलाके में स्थित पहाड़ी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। रात को गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ासियों को घटना का पता लगा और उन्होंने महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पूरी रात पंचायत का दौर चला। जब सहमति नहीं बनी तो घटना के बारे में पुलिस को बताया गया। फिलहाल आरोपी पति फरार है।

घटना मेवात इलाके की पहाड़ी थाना अंतर्गत इखनाका गांव की है, वाहिद नामक व्यक्ति बोलेरो गाड़ी को किराए पर चलाता है। कल वाहिद (35)गाड़ी लेकर शाम 8 बजे अपने घर पहुंचा। घर पर उसकी पत्नी शहनाज (30) साल और तीनों बच्चे थे। बच्चे सो चुके थे। वाहिद और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था। कल भी वाहिद और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। तभी वाहिद गुस्से में घर में गया और कट्टा निकाल लाया। इतने में वाहिद ने शहनाज को गोली मार दी, गोली शहनाज के सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए वाहिद ने अपनी पत्नी शहनाज के शव को नहलाया और दूसरे कपड़े पहनाये, और उसके शव को घर में दफना दिया दिया।

गोली की आवाज से महिला की हत्या का पता लगा

वहीं दूसरी तरफ गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ौसियों को शक हुआ और उन्होंने मामले का पता लगाया। जब पड़ौसियों को पता लगा की, वाहिद ने अपनी पत्नी शहनाज की गोली मारकर हत्या कर दी है, तब पड़ौसियों ने इसकी सूचना शहनाज के पीहर पक्ष अकाता गांव में दी, जिसके बाद वह शहनाज के घर पहुंचे। गांव में इस मामले को दबाने के लिए पंचायत हुई, लेकिन वाहिद और शहनाज के परिजनों में सहमति नहीं बनी, और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

खून से सने कपड़ों को पुलिस ने किया जब्त

सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। घर के बरामदे में खून के कपड़ों से सने कपड़े पड़े थे। उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के आने की सूचना सुनकर शहनाज का पति घर से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने महला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story