राजस्थान
Weather: उत्तर की सर्द हवा से पारा गिरा, प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन
Tara Tandi
5 March 2025 3:01 PM IST

x
जयपुर Weather : उत्तर में हुई भारी बर्फबारी के चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में तापतान में अचानक तेज गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में आज लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि बीते कई दिनों से यहां सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही थी।
चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज और कल भी उत्तरी हवा के चलने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। सात मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। दोपहर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में सर्द हवा चलने लगी। तेज हवा के चलने से कई जगह धूल उड़ी और तापमान में भी गिरावट हुई। सबसे ज्यादा सीकर के फतेहपुर में तापमान मंगलवार के मुकाबले 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को फतेहपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है।
सात-आठ मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 7-8 मार्च से राजस्थान में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
TagsWeather उत्तर सर्द हवासे पारा गिराप्रदेश में बढ़ी ठिठुरनWeather North cold windmercury droppedchill increased in the stateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





