भारत

कारोबारी को उतारा मौत के घाट, तीसरी पत्नी निकली आरोपी, पूरा खुलासा पढ़ें

jantaserishta.com
5 March 2025 2:47 PM IST
कारोबारी को उतारा मौत के घाट, तीसरी पत्नी निकली आरोपी, पूरा खुलासा पढ़ें
x
फैली सनसनी.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां एक 57 वर्षीय व्यक्ति की उसकी तीसरी पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर सौतेले बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि मृतक रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था और मंगलवार को उसकी तीसरी पत्नी, सौतेले बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. व्यक्ति का शव मंगलवार को उसी फ्लैट से बरामद हुआ, जहां उसकी तीसरी पत्नी रहती थी.
पुलिस ने बताया कि तीसरी पत्नी ने सोते समय उसके हाथ और पैर बांध दिए थे. इसके बाद बेटे और एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया. जिसके बाद तीनों ने मिलकर पहले उसे पीटा, फिर मुंह में कपड़ा भर दिया और फिर गला काटकर हत्या कर दी.
हालांकि, व्यक्ति की हत्या क्यों की गई? इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. हत्या के पीछे का असली मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है. हत्या के बाद से ही तीनों फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story