राजस्थान
Weather : धुंध व कोहरे से ढका राजस्थान, तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट
Tara Tandi
30 Dec 2024 12:38 PM IST

x
Weather राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस वक्त राजस्थान में जबरदस्त कोहरा और धुंध का असर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
सोमवार को प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर तथा घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6 डिग्री से गिरकर 2.2 पहुंच गया। वहीं फतेहपुर में 12.7 से 6.2 डिग्री, जालौर 10.2 से 7.1, करौली में 14.2 से 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
सीकर में भी निम्नतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 से 5.7 डिग्री तक उतर गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम पारा 13.2 से 7.2 हो गया।
TagsWeather धुंध कोहरेढका राजस्थानतापमान 7 डिग्री गिरावटWeather FogRajasthan coveredtemperature drops by 7 degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





