भारत

दिल्ली: पुजारियों और ग्रंथियों के लिए महत्वपूर्ण योजना की घोषणा

jantaserishta.com
30 Dec 2024 12:20 PM IST
दिल्ली: पुजारियों और ग्रंथियों के लिए महत्वपूर्ण योजना की घोषणा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक नई योजना की घोषणा की है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया है.
केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत पुजारियों को हर महीने 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है. योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. कल कनॉट प्लेस से योजना की शुरुआत होगी. कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी ने इस योजना को रोकने की कोशिश की तो उन्हें पाप लगेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story