राजस्थान

Weather: राजस्थान के 14 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

Tara Tandi
12 Sept 2024 11:45 AM IST
Weather:  राजस्थान के 14 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी
x
Weather जयपुर : प्रदेश में आज कोटा तथा भरतपुर संभाग में अति भारी बारिश तथा अजमेर, जयपुर व उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 14 जिलों भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से 16 सितंबर तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर व बीकानेर संभाग में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन अधिकांश स्थनों पर
मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो कुल 691 बांधों में से 366 बांध ओवर फ्लो हो चुके हैं। जबकि मानसून की शुरुआत में प्रदेश में मात्र 5 बांध ही भरे हुए थे। बड़े बांध लगभग 90 प्रतिशत क्षमता तक भर चुके हैं। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है। वहीं 16 जिलों में सामान्य से अधिक तथा सात जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।
Next Story