राजस्थान

Weather : प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरा , IMD ने जारी की चेतावनी

Tara Tandi
15 Nov 2024 11:54 AM IST
Weather : प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरा  , IMD ने जारी की चेतावनी
x
Weather जयपुर : राजस्थान में इसी सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया है। वहीं फतेहपुर और सिरोही में भी तापमान तेजी से कम हो रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ का साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में समुद्री सतह से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही आने वाले दिनों में राजस्थान में
मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूतनत तापमान 18 डिग्री पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
सर्दी के साथ होगी कोहरे की एंट्री
प्रदेश में मौसम में आए इस बदलाव के चलते कोहरे का प्रभाव तेजी से बढ़ रह है। सड़क मार्ग से सफर करने वालों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। इसमें पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में घने से अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते यहां सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम है।
Next Story