छत्तीसगढ़

भिलाई निगम के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने संभाला पदभार

Nil dhankar
15 Nov 2024 11:10 AM IST
भिलाई निगम के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने संभाला पदभार
x

दुर्ग। नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय अवधि में सभी कार्यों का निराकरण हो।

नता को संतुष्टि मिले। सभी सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। फिर उन्होंने निगम के अधिकारियों से निगम के संबंध में जानकारी ली। फिर रात में 7:30 बजे डी मार्ट के सामने शहरी गौठान का औचक निरीक्षण करने गए। वहां मवे​शियों के लिए यहां पर चारा पानी की व्यवस्था देखी। टैंकर से पानी पहुंचाने की बात सामने आने पर उन्होंने बोर खनन करने को कहा। अभियंता अखिलेश चंद्राकर को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए।


Next Story