राजस्थान

अग्रवाल महिला मंडल के स्नेह मिलन में झलकी एकजुटता, पिकनिक के बहाने बढ़ा अपनापन

Gulabi Jagat
23 July 2026 8:10 PM IST
अग्रवाल महिला मंडल के स्नेह मिलन में झलकी एकजुटता, पिकनिक के बहाने बढ़ा अपनापन
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । अग्रवाल महिला मंडल द्वारा शहर के एक मनोरम फार्म हाउस में स्नेह मिलन एवं पिकनिक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों, अंताक्षरी, संगीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर दिनभर का आनंद उठाया। हंसी-खुशी और आत्मीयता से भरपूर माहौल में सभी ने यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की अध्यक्ष रितु नागौरी एवं सचिव अंजली हिम्मतरामका ने सभी सदस्याओं के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन की सदस्याओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही, व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे कार्यक्रम नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। पिकनिक के दौरान आयोजित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं और खेलों में सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंताक्षरी, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लियज्ञं कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी अल्का अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल एवं अमिता लोहिया ने निभाई। उनकी बेहतर व्यवस्थाओं के कारण आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। इस अवसर पर पारो सर्राफ, संगीता मानसिंहका, खुशबू पोद्दार, शिवानी गुप्ता, सीमा गोयल, नीता बंसल, शशि सिंघल, करुणा रूंगटा, नीतू जालान, वंदना अग्रवाल, सिल्की, पायल, संध्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्याओं ने ऐसे स्नेह मिलन और पिकनिक आयोजनों को भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अपनत्व और सौहार्द का वातावरण बना रहा, जिसने सभी के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।

Next Story