राजस्थान

उदयपुर: शरारती तत्वों ने रोशन कॉलोनी में देर रात पत्थर फेंके

Admin Delhi 1
3 April 2022 3:43 PM GMT
उदयपुर: शरारती तत्वों ने रोशन कॉलोनी में देर रात पत्थर फेंके
x

राजस्थान: उदयपुर की एक कॉलोनी में एक घर पर शनिवार देर रात शरारती तत्वों ने एक मकान पर पथराव किया जिससे खिड़कियों के शीशे फूट गए। रात को हल्की आवाज मानकर मकान मालिक ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह उन्हें पता चला कि घर पर पत्थर फेंके गए हैं। सीसीटीवी खंगाले तो स्पष्ट हुआ कि घर पर जानबूझ कर पत्थर फेंके गए हैं। मामला उदयपुर शहर के सविना थाना क्षेत्र की रोशन कॉलोनी का है। प्रार्थी ने बताया कि सुबह उन्हें खिड़कियों के कांच फूटे हुए नजर आए। उनके पास पत्थर पड़े देखकर उन्हें शंका हुई और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पता चला कि कुछ युवक कॉलोनी में ऊपर वाले रास्ते से आए और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मोहल्ले में जाग होने से वे युवक भाग छूटे। कुछ ऊपर के रास्ते की ओर भागे तो कुछ नीचे के रास्ते की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने सुबह मौका मुआयना किया। मामला दर्ज कर शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले के बाद वहां उदयपुर ग्रामीण विधायक व अन्य लोग भी पहुंच गए और उन्होंने घटना पर आक्रोश जाहिर किया। मामले में यह सवाल भी सामने आ रहा है कि शरारती तत्वों ने इसी घर को निशाना क्यों बनाया।

उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि कोई भी उदयपुर की शांति को बिगाड़ने की कोशिश न करें। आपराधिक मानसिकता वाले तत्व किसी समाज या समुदाय से नहीं माने जा सकते। पुलिस-प्रशासन से आग्रह है कि ऐसा कृत्य करने वाले शरारती तत्वों को ऐसी सजा दिलवाई जाए जिससे ऐसा करने वाले दस बार सोचें।

Next Story