राजस्थान

जयपुर में दो दिवसीय ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज मीट आज से, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना करेंगे उद्घाटन

Sarita
16 July 2022 12:47 PM IST
Two-day All India Legal Services Meet in Jaipur from today, Chief Justice NV Ramana will inaugurate
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार से जयपुर में ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज का आयोजन किया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार से जयपुर में ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें आजादी के सौ साल बाद विधिक सेवाओं के स्वरूप पर मंथन होगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मीट में आजादी के सौ साल वर्ष 2047 में देश में विधिक सेवाओं की आवश्यकता और आमजन तक विधिक सेवाएं पहुंचाने की चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। इस मीट में देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष यूयू ललित सहित सुप्रीम कोर्ट के 12 से अधिक न्यायाधीश और 22 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों सहित करीब 48 से अधिक अन्य हाईकोर्ट न्यायाधीश अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह में अपनी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद तीन तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। वहीं रविवार को समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।
Next Story