राजस्थान

छात्रावास में अव्यवस्था से परेशान छात्रावासियों ने कार्य बहिष्कार किया

Admin Delhi 1
16 Sept 2023 11:05 AM IST
छात्रावास में अव्यवस्था से परेशान छात्रावासियों ने कार्य बहिष्कार किया
x

कोटा: एमबीएस अस्पताल परिसर स्थित पीजी हॉस्टल की अव्यवस्थाओं से नाराज होकर रेजिडेंट डॉक्टर्स आंदोलन पर उतर गए हैं। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर रेजिडेंट्स ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर शुक्रवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। रेजिडेंट का आरोप है कि पीजी हॉस्टल के रास्ते पर कीचड़ व गर्डर पड़े हैं। हॉस्टल में लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। नलों में गंदा पानी आ रहा है। परिसर की साफ-सफाई नहीं होती। घास उगने के कारण सांप व कीट पनप रहे हैं। कीट के काटने से एक रेजिडेंट की तबियत बिगड़ गई। वो सेप्टिक शॉक में है। जयपुर आईसीयू में भर्ती है।

Next Story