राजस्थान
पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक: ADM Mathur
Gulabi Jagat
24 July 2025 11:19 PM IST
x
भीलवाड़ा। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण जैसे कार्य को आज के परिवेश में पौधरोपण की जरूरत है। यह बात खनन एवं भूगर्भ विभाग के एडीएम महेश माथुर ने गोलछा फाउंडेशन के तहत सघन वृक्षारोपण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान आवश्यक है और कहा कि राजस्थान को हरित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खनन क्षेत्र के डंपिंग क्षेत्र में पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा। कार्यक्रम में ग्रुप के सीईओ विघ्नेश्वर स्वाइन ने कहा कि जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा और कहा कि पेड़ो को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। सभी अतिथियों का स्वागत सीईओ बिधनेश्वर स्वाईन सीओओ, राजीव कपूर लाइजनिंग हेड, महाप्रबंधक हेमेंद्र जैन, असकरण अग्रवाल एजीएम घेवरिया, संजय मेहता, हारून शेख, कुलदीप सिंह,जावेद ने किया। असकरण अग्रवाल ने बताया कि सघन वृक्षारोपण हरयालो राजस्थान के तहत पांच हजार पौधों का पौधरोपण किया। एजीएम अग्रवाल ने कहा कि पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं वहीं इनसे हमें प्राणवायु आक्सीजन भी मिलती है। लाइजनिंग हेड राजीव कपूर ने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन का महत्व किसी से छिपा नहीं है। अनेक लोगों ने आक्सीजन के अभाव में अपनों को खो दिया। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अभी से तेजी के साथ प्रयास करने होंगे, अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा, तभी अब अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण दे सकते है। इस अवसर पर एडीएम खनन महेश माथुर, सीईओ विघ्नेश्वर स्वाइन, लाइजनिंग हेड राजीव कपूर, हेमेंद्र जैन, असकरण अग्रवाल, विजय शंकर, कुलदीप सिंह राठौड़, संजय मेहता, निरंजन शर्मा, हारून शेख, जावेद, काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी, जोगाराम, सौम्या कुमार सहित आदि उपस्तिथ थे।
Tagsड़संजय मेहतानिरंजन शर्माहारून शेखजावेदकाछोला थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





