राजस्थान

दर्दनाक हादसा, ग्रेनाइट की स्लैब टूटकर गिरने से नीचे दबे 3 मजदूरों की मौत

Gulabi Jagat
3 Sept 2022 1:48 PM IST
दर्दनाक हादसा, ग्रेनाइट की स्लैब टूटकर गिरने से नीचे दबे 3 मजदूरों की मौत
x
राजस्थान की बड़ी खबर
राजस्थान की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आई है। राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। यहाँ पर ग्रेनाइट की स्लैब टूटकर गिर गई और इसके नीचे 4 मजदूर दब गए। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक श्रमिक की हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना में मृतक बिहार और झारखंड के रहने वाले थे।
शिवदासपुरा थानाधिकारी हरिपाल सिंह के मुताबिक मौके पर एकत्रित लोगों ने ग्रेनाइट के टुकड़े हटाकर श्रमिक सुनील, प्रदीप पूजर, अजय तूरी, मनोज सुरेन को पास के निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां तबीयत संभलते न देख उन्हें बड़े अस्पताल ले जाया गया। यहीं तीन श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। एक घायल श्रमिक का अभी उपचार जारी है। मृतकों में से एक बिहार का सुनील था जबकि दो अन्य प्रदीप और अजय झारखंड के रहने वाले थे। झारखंड के ही मनोज सुरेन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि चारों श्रमिक बॉम्बे हॉस्पिटल में काम करने के दौरान ग्रेनाइट की स्लैब उठाकर लोहे की एंगल वाले लोडर पर रख रहे थे। इसी दौरान लोहे की एंगल टूटकर ग्रेनाइट की बड़ी स्लैब पर गिर गई और स्लैब टूटने से चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। मृतकों के परिजनों की तरफ से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story