राजस्थान

दर्दनाक सड़क हादसा! बीकानेर में बस-ट्रक की टक्कर से 2 लोगों की मौके पर मौत, 22 लोग घायल

Sarita
17 May 2022 10:50 AM IST
Tragic road accident! 2 people died on the spot in Bikaner bus-truck collision, 22 injured
x

फाइल फोटो 

राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां मंगलवार अलसुबह एक प्राइवेट बस और ट्रक के आमने-सामने आने के बाद भीषण टक्कर हो गई.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां मंगलवार अलसुबह एक प्राइवेट बस और ट्रक के आमने-सामने आने के बाद भीषण टक्कर हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 22 से ज्यादा बस की सवारियां घायल बताई जा रही है. बता दें कि बस करणी महाराजा ट्रेवल्स कंपनी की थी जो बीकानेर और जयपुर के बीच चलती है. हादसे के दौरान बस जयपुर से बीकानेर की तरफ जा रही थी वहीं ट्रक जयपुर की तरफ जा रहा था. घटना के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया और स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रैफिक खुलवाया गया.

Next Story