राजस्थान
तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, फूलों से खेली होली
Gulabi Jagat
16 March 2025 7:48 PM IST
x
Bhilwara: तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अहिंसा सर्किल पर गायत्री माता मंदिर में दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक फागोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष साधना बाहेती ने बताया कि सखियों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंदिर में ठाकुर जी को गुलाल व फूलों से श्रृंगार के साथ सजाकर भोग चढ़ाया गया। सभी सखियों ने रंग बिरंगी महकती गुलाल और फूलों से आपस में होली खेली। सचिव आभा सोमानी ने बताया कि मंडल की सभी सदस्याएं फाग की साड़ी पहनकर सज-धज कर आई। मोनिका नकलक ने कृष्ण व ममता काबरा ने राधा जी बनने की पात्रता निभाई। भजन मंडली ने होली के फागुन के रंगीले व एक से बढ़कर एक जोशीले भजन गाएं जिसे सुनकर सारी सखियां खूब नाचीं झूमी। कोषाध्यक्ष अंकिता कोगटा ने बताया कि सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शशिकला डाड, स्नेहलता तुरकिया, चंद्रकला लढ़ा, उषा नकलक, पुनम सोमानी, सपना नकलक, अंतिमा बसेर, कौशल्या चेचाणी, निर्मला जाजू, सरोज पोरवाल, रेखा काबरा, सुनीता तुरकिया, शोभा बांगड़, सीमा मुंदड़ा, दीपिका अजमेरा, कौशल्या काष्ट आदि महिलाएं उपस्थित रही।
Tagsतिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडलफागोत्सवफूलों की होलीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





