राजस्थान
जो भक्त सच्चे हृदय से भगवान को पुकारते हैं, भगवान उनकी रक्षा अवश्य करते हैं : Saint Harshukram
Gulabi Jagat
20 Aug 2025 10:46 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। शहर के रामद्वारा में सजंय कॉलोनी निवासी सामरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन बुधवार को कथावाचक रामस्नेही संत हरशुकराम ने कथा में कंस वध, द्वारिका गमन, रूकमणी विवाह आदि प्रसंगो का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के सामने घमंड किसी का नहीं चलता है। भगवान एक पल में हर व्यक्ति का घमंड तोड़ देते हैं। कितना ही बड़ा विद्वान और तपस्वी हो घमंड करने पर भगवान उसके घमंड को चूर-चूर कर देते हैं। रावण का घमंड भगवान श्री राम ने चूर-चूर किया।
कंस का घमंड भगवान श्री कृष्ण ने चूर-चूर किया। संत हरशुकराम ने रुक्मणी विवाह प्रसंग में कहा कि यह प्रसंग सच्चे प्रेम, भक्ति और भगवान पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि जो भक्त सच्चे हृदय से भगवान को पुकारते हैं, भगवान उनकी रक्षा अवश्य करते हैं और उनकी इच्छा पूर्ण करते हैं। आयोजक परिवार के रतनलाल सामरिया ने बताया कि कथा में बालमुकन्द तोषनीवाल, अंशुल तोषनीवाल शाहपुरा ने संत श्री का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया। मंच संचालन महावीर पोरवाल ने किया।
Tagsभक्तसच्चे हृदयभगवानSaint Harshukramजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





