
x
फाइल फोटो
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं के लिए बड़ी अपडेट।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं के लिए बड़ी अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिर तक या जून 2022 के शुरूआत में कर सकता है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के तीनो स्ट्रीम (विज्ञान, कला और वाणिज्य) की परीक्षाओं के परीक्षाफल पहले घोषित किए जाएंगे और इसके बाद बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।
RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, नतीजों की संभावित तारीखें
आबीएसई के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 की घोषणा इसी माह के अंत तक जारी कर सकता है। वहीं, राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह में की जा सकती है। दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को जून के दूसरे सप्ताह में या 15 जून तक घोषित कर सकता है।
RBSE 10th, 12th Result 2022: कहां और कैसे देखें राजस्थान बोर्ड के नतीजे?
छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि आरबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा परिणामों को लेकर अपडेट को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। वहीं, निर्धारित तारीखों पर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद परिणाम और अंक-तालिका चेक करने के लिंक को राजस्थान के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक पर क्लिक करके और फिर रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके छात्र अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
Tagsराजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022आबीएसई रिजल्ट 2022राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 तिथिjantaserishta hind inewsRajasthan BoardRajasthan Board Result 2022IBSE Result 2022Rajasthan Board 10th Result 2022Rajasthan Board 12th Result 2022Rajasthan Board Result 2022 DateRajasthan Latest NewsRajasthan News
Next Story





