राजस्थान
चोरों ने ताले को तोड़कर एक ऑफिस से चार लाख रुपए की चोरी की
Admin Delhi 1
22 Sept 2022 3:07 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की आरके कॉलोनी स्थित एक ऑफिस के रात में चोरों ने ताले तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी, दस्तावेज एवं टीवी चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की इस वारदात का पता ऑफिस स्टॉफ के सुबह ऑफिस खोलने पर चला। इसे लेकर बाद में सुभाषनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। हरिसेवा मार्ग हाल आरके कॉलोनी निवासी प्रतीक ने रिपोर्ट दी कि परिवादी के मकान एवं ऑफिस पर निर्माण कार्य चालू होने से अभी वे दो माह से आरके कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने ऑफिस के लिए आरके कॉलोनी में ही मकान संख्या ए-190 ले रखा है। रात आठ बजे ऑफिस स्टॉफ अपने घर चला गया। सुबह उसका स्टाफ ऑफिस गया तो ताले एवं गेट टूटा मिला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





