
x
तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर किया सुसाइड
जयपुर. राजधानी के झोटवाड़ा थाना इलाके में स्थित ट्राइटन मॉल में शनिवार को एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide case in triton mall) कर ली. यह पूरा घटनाक्रम मॉल के तीसरी मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आत्महत्या करने वाला युवक एक्सीलेटर से तीसरी मंजिल तक पहुंचता है, फिर एक किनारे पर अपनी चप्पल उतारने के बाद अचानक भागकर रेलिंग के ऊपर से छलांग लगा देता है. तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मृतक की कलाई पर पहले से एक पट्टी भी बंधी हुई मिली है. फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जयपुरिया अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है. गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में भी एक हादसा क्रिसमस कार्निवाल के दौरान मॉल में घटित (Suicide Case in Jaipur) हुआ था. जब तीसरी मंजिल से सेल्फी लेने के दौरान एक युवक सीधा नीचे एक युवती के ऊपर जा गिरा था. हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी तो वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इसी प्रकार 3 से 4 साल पहले एक महिला ने भी मॉल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
दिसंबर में हुए हादसे के बाद मॉल की रेलिंग के पास में फाइबर शीट लगाई गई थी, लेकिन फाइबर शीट लगाने के चलते मॉल का लुक खराब होने के चलते कुछ दिनों पहले ही उन्हें वापस हटा दिया गया. इससे पूर्व मॉल की निचली मंजिल पर नेट भी लगाया गया था जिससे बाद में हटा दिया गया था.
Next Story





