राजस्थान

वनवासी कल्याण परिषद ने Telikheda में घर-घर पहुंचकर बांटे 151 तुलसी पौधे

Gulabi Jagat
18 July 2026 9:44 PM IST
वनवासी कल्याण परिषद ने Telikheda में घर-घर पहुंचकर बांटे 151 तुलसी पौधे
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । वनवासी कल्याण परिषद, भीलवाड़ा इकाई की ओर से शनिवार प्रातः तेलीखेड़ा गांव में घर-घर जाकर 151 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रातः 7.15 बजे प्रांत नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ। वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को तुलसी के धार्मिक, पौराणिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से अब तक पालड़ी, इंद्रपुरा, तेलीखेड़ा सहित आसपास के गांवों में 450 से अधिक तुलसी पौधों का वितरण किया जा चुका है। आगामी दिनों में 300 और तुलसी पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक परिवारों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवाकर जावा, यश श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन, कन्हैयालाल मूंदड़ा, पुरुषोत्तम नथरानी, रूपलाल अजमेरा, महेश खंडेलवाल, कमल गोखरू, दिनेश विजयवर्गीय, ओम मालू, जयकिशन मित्तल, भागचंद बाहेती, हरिओम (तेलीखेड़ा), पुष्पा अग्रवाल, कृष्णा जैन, उषा अग्रवाल तथा तरुणा शर्मा सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी ने अधिक से अधिक लोगों तक तुलसी पौधे पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Next Story