राजस्थान

SMC और SDMC सदस्यों का प्रशिक्षण गुंदली विद्यालय में हुआ आयोजित

Gulabi Jagat
7 Jan 2026 10:34 PM IST
SMC और SDMC सदस्यों का प्रशिक्षण गुंदली विद्यालय में हुआ आयोजित
x
BHILWARA, भीलवाड़ा। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदली में एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों में जागरूकता उत्पन्न करने और उनकी क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेमीचंद खारीवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गुंदली के प्रशासक शंभू लाल गुर्जर थे। प्रधानाचार्य खारीवाल ने उद्घाटन सत्र में सभी संभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की उपादेयता पर प्रकाश डाला एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विद्यालय और समुदाय की महत्वपूर्ण योजक कड़ी बताया। एसएमसी एसडीएमसी सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण
में केआरपी महेश मंडोवरा ने पंचायत क्षेत्र अधीन समस्त विद्यालयों के एसएमसी व एसडीएमसी के कार्यकारिणी सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। केआरपी मंडोवरा ने विद्यालयों में नामांकन, ठहराव एवं उपस्थिति, सामुदा
यिक जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालय विकास में भूमिका, शिक्षा के अधिकार एक्ट के प्रावधान, समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियां, मिड-डे-मील, बाल अधिकार, बाल सभा, हरित पाठशाला कार्यक्रम, अक्षय पेटिका, समावेशी शिक्षा, अभिभावक-शिक्षक वार्तालाप, विद्यालय योजना निर्माण, जनसहयोग, विद्यालय में संधारित लेखों का सामाजिक अंकेक्षण, आपदा प्रबंधन, विद्यालय विकास योजना निर्माण,जनसाधारण की सहभागिता आदि विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जुलेखा मसरत बानू, सुनीता मिश्रा, सुशीला बघेरवाल, रामेश्वर लाल धोबी, ऋचा यादव, दिनेश गाडरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं में रतन कंवर राठौड़, स्नेहलता नुवाल और अंकिता जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में उप प्राचार्य जुलेखा मसरत बानू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next Story