x
Bhilwara। माहेश्वरी कुलदेवी का तृतीय जागरण व महाप्रसाद का जिला स्तर का भीलवाड़ा में संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में नवरात्रि में आष्विन शुक्ल छठ रविवार 28 सितंबर को आयोजन होगा। इस हेतु कुलदेवी बधर माता सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में जागरण के विषय में विस्तार से चर्चा हेतु रामस्नेही पैलेस में बैठक हुई। जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी के अनुसार पूरे देश के माहेश्वरी परिवारों की कुलदेवी बधर माता आस्था का केंद्र है एंव कुलदेवी परिवारों की संख्या के अनुसार देश में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान रखता है। 14 माहेश्वरी गोत्र जिसमें सोमानी, छापरवाल, गदिया, हिंगड़, बिल्या, मर्दा, बागड़ी, परसावत, मेनानी, मेहनानी, मक्कड, थिरानी, दुजारी व कसेरा गोत्र की बधर माता कुलदेवी है जो चित्तौड़गढ़ जिले में ताणा गांव के पास कानड खेड़ा की ऊंची पहाड़ी पर विराजमान है।
जिला मंत्री सोमानी के अनुसार जागरण कार्यक्रम में माता रानी की चौकी होगी व भजन गायकार द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति होगी। बैठक में जागरण कार्यक्रम हेतु विस्तार से चर्चा की गई एंव साथ ही क्षैत्रवार प्रतिनिधियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करने की जिम्मेदारी सोपीं गई। बैठक में बालमुकुंद सोमानी, बृजमोहन सोमानी, बद्रीलाल सोमानी, लक्ष्मी नारायण सोमानी, भेरूलाल सोमानी, गोपाललाल सोमानी, सत्यनारायण सोमानी, श्रीमती वंदना सोमानी, महेश सोमानी, अरुण सोमानी, गोपाल सोमानी, कैलाश गदिया, दिनेश छापरवाल, शिवनारायण सोमानी आदि उपस्थित थे। अंत में जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार अपरिहार्य कारणों के कारण भ्रमण कार्यक्रम स्थगित किया गया। समिति का उद्देश्य रहेगा कि हमारे परिवार में किसी भी सदस्य को कोई परेशानी आती है तो मदद करने का प्रयास रहेगा। बैठक का संचालन समिति के जिला मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसोमानीछापरवालगदियाहिंगड़बिल्यामर्दाबागड़ीपरसावतमेनानीमेहनानीमक्कडथिरानीदुजारी
Next Story





