राजस्थान
जिस आदर में प्रेम हो, वह आदर सर्वोत्तम है: राधाकृष्ण जी महाराज
Admin Delhi 1
24 July 2023 11:28 AM IST

x
नागौर न्यूज़: स्थानीय शीतलकुंड बालाजी मंदिर परिसर में मुन्नीदेवी-बजरंगलाल लदनियां के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस पर कथा वाचन करते हुए गोवत्स राधाकृष्ण जी महाराज ने कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं कीं, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती है। इस दौरान जोगा मंडी महंत लक्ष्मणनाथ महाराज एवं गोजरास पीठ के महंत पंचमनाथ महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। भगवान की आरती कर सभी भागवत प्रेमी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Next Story





