महेश सेवा संस्थान आकोला में नुवाल परिवार ने किया नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

BHILWARA भीलवाड़ा । महेश सेवा संस्थान, आकोला में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित रुद्राभिषेक ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। पुजारी दिनेश पाराशर ने बताया कि पंडित हनुमान राजस्थला व ओम राजस्थला के नेतृत्व में हुए रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध, पंचामृत एवं बेलपत्र से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। पूजन-अर्चना के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। पूरे मंदिर परिसर में गूंजते वैदिक मंत्रों और हर-हर महादेव के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रुद्राभिषेक के पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास में नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति एवं सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर रमेश चंद्र नुवाल, पुलकित नुवाल, अर्पित नुवाल, चांदमल डाड उपस्थित थे।





