राजस्थान
नववर्ष महोत्सव समिति ने नववर्ष महोत्सव सप्ताह के तहत भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन
Gulabi Jagat
29 March 2025 7:20 PM IST
x
Bhilwara। नववर्ष महोत्सव समिति विजय सिंह पथिक नगर द्वारा नव वर्ष महोत्सव सप्ताह के कार्यक्रम में खेड़ा खूट माताजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नववर्ष आयोजन समिति विजय सिंह पथिक नगर के संयोजक विनोद कोठारी ने बताया कि नव वर्ष आगमन स्वागत कार्यक्रम आयोजन कि श्रंखला मे कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया इसमें के पुरुष महिलाओं बच्चों के सहभागिता रही। साथ में समाज के बहुत से प्रबुद्ध जन्म भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम संयोजक अरविंद मूंदड़ा ने बताया कि शोभा यात्रा संजय कॉलोनी, विद्युत नगर, संजय नगर बस्ती, तकनीकी कॉलोनी, शाहजी मोहल्ला में भ्रमण करती हुई बालाजी संस्थान पर हनुमान जी मंदिर पर समपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं नाचते झूमते हुए चल रही थी। सभी ने नव वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए बस्ती वासियों से आग्रह किया। तथा नव वर्ष को प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन और शाम को दीपदान का आयोजन करने का भी आग्रह किया गया। कार्यक्रम में विजय सिंह पथिक नगर के नगर संघचालक प्रहलाद गर्ग, अजय अग्रवाल, निर्मल नागर, रामेश्वर माली, लोकेश आगाल, राजेंद्र कालिया, मधु लढ़ा, खुशबू शुक्ला, अनुपमा मंत्री, सोनू गोयल, सरिता अग्रवाल, रंजन गटयाणी, अमृता मूंदड़ा, सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Tagsनववर्ष महोत्सव समितिनववर्ष महोत्सव सप्ताहभव्य कलश यात्राशोभायात्राजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





