राजस्थान

पूर्वांचल जन चेतना समिति की भव्य कांवड़ यात्रा ने दिया आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश

Gulabi Jagat
2 Aug 2026 8:54 PM IST
पूर्वांचल जन चेतना समिति की भव्य कांवड़ यात्रा ने दिया आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश
x

भीलवाड़ा । पवित्र श्रावण मास के अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क भव्य कांवड़ यात्रा रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। ष्बोल बमष् और ष्हर-हर महादेवष् के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा। हजारों श्रद्धालु नंगे पांव कांवड़ लेकर हरनी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल एवं समाजसेवी जगदीश मानसिंहका ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का राजस्थानी साफा, दुपट्टा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गोंकृगोल प्याऊ, सूचना केंद्र, सिटी कोतवाली, बड़ा चौराहा, शास्त्री नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा पूरे मार्ग में बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। हरनी महादेव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इसके बाद सभी भक्तों के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गई। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिव जितेंद्र झा, कोषाध्यक्ष राजदेव, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, महेंद्र झा, गोपाल लख्का, घनश्याम सिंह, सुनील बोहरा, मुकेश हिरण, सह सचिव सुनील सिंह एवं संजीत भारद्वाज सहित प्रकाश चंद सोनी, रमेश मुंद्रा, रमेश पाठक, शुभंकर झा, दीपक मिश्रा, नारायण झा, मोहन झा, मुरारी झा, किशुन झा, मधु श्रीवास्तव, आरती देवी, कृष्णा श्रीवास्तव, पूनम देवी, सुनीता देवी, अमरनाथ झा, विमला देवी, मनोज जायसवाल, पूनम झा, कैलाश झा, देवचंद पाठक, हेमू झा, शुभचंद झा, सुरेश चौधरी, कन्हैया झा, अमरनाथ गौतम, सुरेंद्र मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। समिति अध्यक्ष अर्चना दुबे ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बन चुकी है। बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष यात्रा का स्वरूप और अधिक भव्य होता जा रहा है। वहीं सचिव जितेंद्र झा ने सभी अतिथियों, प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Story