राजस्थान

लड़की के परिजनों से बताया जान को खतरा, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Gulabi Jagat
8 July 2022 9:24 AM GMT
लड़की के परिजनों से बताया जान को खतरा, प्रेमी जोड़े ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
x
राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा जिले में एक प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस में परिवाद देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े का कहना है कि लव मैरिज का पता लगने के बाद लड़की के परिजन उन्हें धमकियां दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़के ने अपनी उम्र से 8 साल बड़ी युवती से लव मैरिज किया है। जो उनके यहां 3 साल तक किराए से रह रही थी। दोनों में दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। फिर 5 महीने पहले दोनों ने हिंदू रीतिरिवाज से मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन पहले ही लड़की ने अपने परिवार वालों को बात बताई। जिसके बाद दोनों को धमकियां मिलने लगी। जिसके चलते पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
कोटा के अनंतपुरा निवासी आकाश ने रानी कंवर से फरवरी महीने में शादी की थी। आकाश नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। जबकि रानी कंवर प्राईवेट नर्सिंग स्टाफ है। रानी कोटा में रहकर प्राईवेट जॉब कर रही है। दोनों ने 6 फरवरी को लव मैरिज की थी। यह बात लड़की के घरवालों को पता नहीं थीं। लडक़ी के परिवार वाले उसकी शादी करना चाहते थे। लड़की को जब ये बात पता चली तो उसने अपनी बड़ी बहिन को लव मैरिज के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों की इस बारें में जानकारी मिली। जिसके बाद वे लगात्तार लड़की पर शादी तोड़ने को दबाव बना रहें है और प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी भी दे रहें है।
युवती की बड़ी बहिन ने उसकी लव मैरिज की सारी बात परिजनों को बता देने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है। लड़की रानी कंवर ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले लव मैरिज से खुश नहीं है। परिवार वाले धमकियां दे रहे है। इसलिए 3 दिन से इधर उधर छिप रहे हैं इधर इस मामले में लड़की के परिजनों ने अनंतपुरा थाने में लड़की भगाने की शिकायत दे रखी है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच करने में जुट गई है।
Next Story