राजस्थान

शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मण्डल की नवीन सत्र की प्रथम बैठक भजन-कीर्तन के साथ आयोजित

Gulabi Jagat
31 May 2026 7:59 PM IST
शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मण्डल की नवीन सत्र की प्रथम बैठक भजन-कीर्तन के साथ आयोजित
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मण्डल की नवीन सत्र की प्रथम बैठक श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में भजन-कीर्तन के साथ आयोजित की गई। संगठन की अध्यक्ष रेखा धूत ने बताया कि श्रीराम मंदिर में 251 दीपों का प्रज्वलन कर मंगलमय वातावरण बनाया गया। भगवान् ब्रह्मा विष्णु महेश को 1108 बाती के 3 विशेष दीप प्रज्वालित किये गए। इसके पश्चात महिला सदस्यों ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। बैठक में सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। अधिक मास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिन्हे जल्द ही मूर्त रूप दिया जायेगा तथा समाजहित में विभिन्न गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में आगामी महेश नवमी महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, सेवा कार्य एवं महिला सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महिला सदस्यों ने नवीन सत्र में संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मधु समदानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड सहित विजयलक्ष्मी समदानी, राज माहेश्वरी, अंकिता राठी, भावना राठी, सुनंदा गेलडा, प्रफुल्ला राठी, कौशल्या जैथालिया, संतोष काबरा, संगीता न्याती, सुधा जागेटिया सहित मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रही।

Next Story