राजस्थान

ठेका कर्मी रात को खाना खाकर सोया था, सुबह फंदे पर लटका मिला शव

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 3:03 PM GMT
ठेका कर्मी रात को खाना खाकर सोया था, सुबह फंदे पर लटका मिला शव
x

कोटा न्यूज़: नयापुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक एमबीएस अस्पताल में ठेका पर कार्य करता था। पुलिस निरीक्षक राम किशन ने बताया कि गाबड़ी में रहने वाला राजाबाबू (27)जसवंत सिंह शराब पीने का आदी था। बुधवार रात को करीब नौ बजे बाहर से आया था और खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने सुबह छह बजे जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हृुई । इसके बाद कमरे में खिड़की से देखा तो राजा बाबू पंखे लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा तथा एमबीएस अस्पताल लेकर आए।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी दीपावली पर अपने पीहर बूंदी गई हुई है। मामले में फिलहाल मृग दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

Next Story