राजस्थान
Rajasthan सरकार का बजट सराहनीय प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गयाः निहालचंद
Tara Tandi
19 Feb 2025 1:58 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने कहा कि 19 फरवरी 2025 को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल सरकार द्वारा जारी बजट में प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है तथा ये बजट किसानों, युवाओं, व्यापारियों व बेरोजगारों को रोजगार देने वाला बजट है।
श्री निहालचंद ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में राजस्थान सरकार द्वारा दो हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 3 हजार रूपये कर दिया गया है। अब किसानों को 6 हजार रूपये केन्द्र सरकार की ओर से व 3 हजार राजस्थान सरकार की ओर से इस प्रकार कुल 9 हजार रूपये प्रति किसान को मिलेंगे। गेहूं खरीद पर भी सरकार ने 150 रूपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया है, जो किसानों के लिये हितकारी है।
उन्होंने बताया कि आज के बजट में आगामी वर्ष में दो लाख घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य अनुकरणीय है, वहीं पर 183 नगर निकायों में 5 हजार करोड़ रूपये की राशि से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने के लिये 182 करोड़ रूपये की राशि का कंटीजेंसी प्लान का प्रावधान सराहनीय कदम है। ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर व सरप्लस विद्युत उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगले वर्ष में 50 हजार किसानों को नये विद्युत कृषि कनेक्शन तथा 5 लाख परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिये जायेंगे। सोलर उत्पादन पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिये विवेकानंद रोजगार कोष की स्थापना कर 500 करोड़ रूपये की राशि की व्यवस्था की गई है। रोजगार नीति 2025 को शुरू करना अच्छा कदम है। आगामी वर्ष में 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जायेगी। वृद्धजन, विधवा, एकल नारी, विशेष योग्यजनों को दी जाने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 1250 रूपये प्रतिमाह कर दी गई है
TagsRajasthan सरकारबजट सराहनीय प्रत्येक वर्गख्याल रखा गयानिहालचंदRajasthan governmentbudget is commendableevery section is taken care ofNihalchandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





