छत्तीसगढ़

नींद की झपकी ने ली 2 जान! भीषण हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी

jantaserishta.com
19 Feb 2025 1:24 PM IST
नींद की झपकी ने ली 2 जान! भीषण हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई. गाड़ी पति चला रहा था. अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.
जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे. वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक एसएन चतुवेदी Secl दीपका में डम्फर आपरेटर थे. मृतकों के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनके भी बच्चे हैं. पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story