राजस्थान

Mahesh Pro Kabaddi में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता

Gulabi Jagat
12 Jun 2026 9:46 PM IST
Mahesh Pro Kabaddi में भोपालगंज टीम रही विजेता, सुभाष नगर टीम उपविजेता
x

Bhilwara: श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन दर्शकों की भारी उपस्थिति रही तथा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। नगर मंत्री सुरेश चन्द्र बिड़ला व सहसंयोजक केजी राठी व अर्चित मून्द्रडा ने बताया की महेश प्रो कबड्डी में फाइनल मुकाबला सुभाष नगर एवं भोपालगंज की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने प्रारंभ से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फाइनल मुकाबले में भोपालगंज विजय रही तथा उपविजेता सुभाष नगर टीम रही। मैच में कई बार बढ़त का अंतर बदलता रहा, जिससे अंत तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

दोनों टीमों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किए और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के दमदार रेड और सटीक टैकल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इससे पुर्व तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आरकेआरसी एवं पुराना शहर की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। जिसमें आरकेआरसी विजय रही। खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। समापन समारोह में कैलाश कोठारी, दीनदयाल मालू रतन मंडोवरा, अशोक बाहेती, अनिल बांगड़, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, सुशील मराटिया, महेन्द्र काकानी, कमल सोनी, संयोजक अतुल राठी, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया एवं केदार गगरानी, सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी, राजेन्द्र कचोलिया, मुकेश जागेटिया, अंकित लखोटिया, अरूण बियानी सहित माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में विजेता रही भोपालगंज को 21 हजार नगद, ट्रॉफी तथा उपविजेता सुभाष नगर टीम को 11 हजार नगद, ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर रही आरकेआरसी टीम को 5100 रुपए नगद, ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में मुख्य प्रभारी सुधीर बाहेती सहित आयोजन समिति के सत्येन्द्र बिरला, राजेंद्र प्रसाद बिरला, विनय माहेश्वरी, परीक्षित नामधर, कुंज बिहारी चांडक, महेश जाजू, अनिल राठी, अरविंद राठी, विपिन असावा, नवल किशोर सोमानी, हर्ष राठी, मनीष अजमेरा, निलेश सोडाणी, अंशुल ईनाणी, रचित मालू, राजेश सोमानी, का विशेष सहयोग रहा। नगर सभा पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, खेल भावना और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

Next Story