राजस्थान
S Steward Morris School में हुआ 69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन
Gulabi Jagat
8 Sept 2025 10:55 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र - छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन समारोह एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जिम्नास्टिक संघ भीलवाड़ा अध्यक्ष कैलाश मुंदड़ा थे। साथ ही विशिष्ट अतिथी के रूप मे चयन समिति संयोजक श्रीमती नीता जीनगर, जिला जिम्नास्टिक संघ सचिव मुकेश कुमावत, चयन समिति निर्णायक मंडल महेश टाक, जिम्नास्टिक कोच सुखाड़िया स्टेडियम कृष्ण कांत टाक एवं संजय पाराशर उपस्थिति रहे। विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सभागार में 4 सितम्बर, 2025 को हुआ था। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों से कुल 263 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिनमें छात्र वर्ग में 19 टीम इवेन्ट व 29 व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रतियोगी रहे।
वहीं छात्रा वर्ग 32 टीम इवेन्ट व 31 व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागी रहे। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों का पदक पहनाकर सम्मान किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता की सभी प्रतिस्पर्धाएँ सुखाड़िया स्टेडियम, भीलवाड़ा में आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी कैलाश मूंदड़ा ने अपने विचार साझा करते हुए सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल के निदेशक अमित टाक ने अपने उदबोधन में वर्तमान समय में खेलों का महत्व बताते हुए सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए एक नई पहल की जिसमें उन सभी खिलाड़ियों को भी विद्यालय प्रशासन की ओर से पदक प्रदान किए गए जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया किन्तु जो कोई स्थान सुनिश्चित नहीं कर पाए। इस विचार को मूर्तरूप देने के संबंध में विद्यालय के निदेशक अमित टाक का यह मंतव्य रहा कि कोई भी खिलाड़ी हताश निराश न हो एवं पुनः जोश व उत्साह के साथ अपने प्रदर्शन को निखारने का प्रयास करे। अंत मे निदेशक अमित टाक द्वारा सभी विद्यालयों से पधारे हुए प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया।
TagsS Steward Morris School69वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिकप्रतियोगिताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





