राजस्थान
बच्चों को हमारे इतिहास के बारे मे बताए, ताकि बच्चे सनातन धर्म के बारे मे जान सके: पल्लवी लढा
Gulabi Jagat
6 March 2025 8:55 PM IST
x
Bhilwara। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, सनातन धर्म व संस्कार देना चाहिए। हमें अपने बच्चों को हमारे इतिहास के बारे मे बताना चाहिए हमारी वीरांगनाओ के बारे मे सिखाया जाना चाहिए ताकि बच्चे उनसे प्रेरित होकर देश सेवा व अपने सनातन धर्म के बारे मे जान सके। यह बात पल्लवी लढा ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप मे अधिवक्ता परिषद महिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। लढा ने बेटियों को सशक्त बनने व सोशल मिडिया के हो रहे दुरूपयोग के बारे मे बताया। हमारे बच्चों को लव जिहाद के बारे मे जानकारी देना चाहिए ताकि वें लव जिहाद के माध्यम से होने वाले षड्यंत्र से बच सके। अपने बच्चों को निडर, निर्भीक बनाना चाहिए। साथ ही हमे हमारे बच्चों को त्यौहारो को मनाने के महत्त्व के बारे मे बताना चाहिए। इससे पुर्व अधिवक्ता परिषद महिला इकाई द्वारा अध्यक्ष रतन लाल जाट के निर्देशन मे तथा उपाध्यक्ष कीर्ति सोलंकी के सानिध्य मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके पश्चात उपस्थित मातृशक्ति का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
उपाध्यक्ष कीर्ति सोलंकी ने बताया कि मुख्य अतिथि शालिनी महर्षि विशिष्ठ न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति मामलात न्यायालय ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ को संविधान मे मौलिक अधिकार दिए गये इन मौलिक अधिकारों के बारे मे हर महिला को जानकारी होनी चाहिएद्य महिलाए न्यायिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र मे होना नाम रोशन कर रही है। विशिष्ठ अतिथि भारती उपाध्याय एनआई एक्ट प्रकरण, संख्या-4, भीलवाड़ा ने महिलाओ को समाज मे बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे मे विस्तार से बताया, ऑनलाइन ठगी, महिलाओ के साथ हो रहे इलेक्ट्रॉनिक अपराधों के बारे मे बतायाद्य साइबर क्राइम से किस तरह से बचा जा सकता है और साइबर क्राइम से सम्बंधित कानून के बारे मे जानकारी दी। मंच संचालन दर्शना जैन, स्वीटी लालवानी, हेमलता राव ने किया। अतिथियों का स्वागत सम्मान बीनू कुमारी टांक, सुमित्रा सांखला, सुनीता गादिया, नीलम बाहेती, रेखा ओझा, गायत्री पटवा, सीमा अहीर, सपना जैन, सुनीता सांखला, सुनीता जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सुरेश सुवालका, रघुनन्दन सिंह कानावत, कृष्णगोपाल सोलंकी, राजेश शर्मा रिपुदमन सिंह, नौनिहाल सिंह, अंकित शर्मा, कुशल साहू, सीमा अहीर, राजेश समरिया, धर्मवीर सिंह, रेखा ओझा, खुशबू मुर्जी, सुमित्रा सांखला, सुनता जैन वर्षा चोहान, सुनीता गादिया, सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
Tagsबच्चोंइतिहासबच्चे सनातन धर्मपल्लवी लढाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





