राजस्थान

तक्षवी का आजादी के पर्व पर ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके, music album जारी

Gulabi Jagat
12 Aug 2024 7:35 PM IST
तक्षवी का आजादी के पर्व पर ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके, music album जारी
x
Bhilwaraभीलवाडा। काशीपुरी निवासी 5 वर्षीय बालिका तक्षवी सोडानी का आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में एक और म्यूजिक एल्बम देश भक्ति गीत ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके का संगीतमय वीडियो यूट्यूब पर जारी किया गया। तक्षवी के दादा गोविन्द सोडानी ने बताया की 78वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में जारी विडियो के मुख्य संगीतकार राम माली, वीडियोग्राफर तुषार बुलिया, स्टूडियो सेटअपकर्ता गौतम भाई है। तक्षवी की माता सीए गरिमा सोडानी बताया कि संगम स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा नन्ही बिटिया तक्षवी पहले भी कई आध्यात्मिक म्यूजिक एल्बम बना चुकी है। शिव ताण्डव स्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्रोत, भजन राम आयेंगे एवं रामा-रामा रटते-रटते मुख्य रूप से प्रसिद्ध है। परिजनों का कहना है कि तक्षवी की धार्मिक गतिविधियों में रुचि घर के धार्मिक वातावरण का ही परिणाम है और तक्षवी बचपन से ही परिवारजनों से धार्मिक, देश भक्ति और प्रेरणादायक कहानियां सुनना पसन्द करती है। तक्षवी को संगीत, नृत्य एवं खेल में विशेष रुचि है।
Next Story