x
Bhilwara: स्वर्णकार महिला संगठन की ओर से बीती रात संजय कॉलोनी स्थित श्री रोकडिया गणेश मंदिर में फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगठन की प्रेमलता सोनी ने बताया कि पंडित दिव्यांशु दाधीच ने आज बिरज में होली रे रसिया, रंग मत डाले रे सांवरिया सहित एक से बढक़र एक भजन पेश किए। बालिकाओं ने कृष्ण राधा का रूप धर महिलाओं के साथ भजनों पर जमकर नृत्य किया। रंग बिरंगी गुलाल से वातावरण सरोबार रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंद्रकांता सोनी, पिंकी, यमुना, इंदिरा, चंद्रकला, पूनम, संतोष, साधना, अंतिमा, मंजू, रेखा, उषा, अनु, सीमा, सोनू, राधिका, विमला, सुशीला, कृष्णा, गंगा, बिंदु, लाड, किरण, निशा, गायत्री आदि ने सहयोग किया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारस्वर्णकार महिला संगठनधूमधामफाग उत्सव
Next Story





